82 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ट्रक में सीक्रेट केबिन में छिपाकर गुजरात ले जा रहा था
पाली आबकारी विभाग पाली मे ट्रक जब्त शराब और तस्कर के साथ
पाली आबकारी टीम ने बुधवार सुबह 82 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। ट्रक में बने सीक्रेट केबिन में छिपाकर आरोपी पंजाब निर्मित शराब गुजरात ले जा रहा था। जिसे बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आबकारी पुलिस ने पकड़ा।
अवैध रूप से शराब परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र सिंह राजपूत
जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुखबिर की सूचना पर जाडन टोल नाके के पास नाकाबंदी की। इस दौरान सोजत की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोका। ट्रक पूरा खाली था लेकिन पुखता सूचना के चलते ढंग से ट्रक की तलाशी ली तो केबिन के पीछे एक और सीक्रेट केबिन बना मिला। उसे खोला तो अंदर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। जिसे ट्रक से अनलोड करवाने में करीब दो घंटे लग गए। मामले में पाली जिले के खिवाड़ा थाना क्षेत्र के मेवी खुर्द गांव निवासी 45 साल के जितेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया और 82 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब और ट्रक जब्त किया।
ट्रक जिसमें पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
बाजार कीमत करीब साढ़े 7 लाख पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की बाजार कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपए है। आरोपी शराब की खेप पंजाब से किससे लेकर आया और गुजरात कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर पूछताछ जारी है। कार्रवाई में संजय अखावत आबकारी निरीक्षक पाली, प्रहराधिकारी दौलत सिंह मय जाब्ता शामिल रहे
आबकारी टीम पाली बुधवार को बुधवार को ट्रक में बनाए गए सीक्रेट केबिन से शराब की बोतलें बाहर निकालते हुए।



