सूरतगढ़ में डोडा पोस्त से भरा ट्रक जब्त एस्कॉर्ट कर रही कार समेत ट्रक सवार 5 लोगों को पकड़ा नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
आचार संहिता के बीच सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान NH-62 पर कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त से भरा ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक और कार से पांच लोगों को पकड़ा है।
पकड़े गए लोगों से तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस शाम तक मामले का खुलासा करेगी।
