रेवदर में डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: कार से मिला था 2 क्विंटल डोडा पोस्त, एक साल से फरार था आरोपी रेवदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर सीओ राजीव राहड के निकटतम सुपरविजन में एक साल से फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।
सीआई कपूराराम चौधरी ने बताया कि 17 सितम्बर 2022 को पिंडवाडा पुलिस ने कार में से 2 क्विंटल 5 किलो डोडा पोस्त बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी शिवनारायण पुत्र करणाराम विश्नोई निवासी ढींगसरा (नागौर) हाल कॉन्स्टेबल पुलिस थाना चित्तौड़गढ़ को पुलिस ने नामजद होने के बाद इस पर 5000 का इनाम घोषित किया था।
रेवदर पुलिस ने काफी प्रयासों बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कार्रवाई में सीआई कपूराराम चौधरी सहित कॉन्स्टेबल भजनलाल, खेराजराम, श्रवण, बलदेवराम और सीआरबी सैल का योगदान रहा।
