42 किलो डोडा चूरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार सूरजपोल थाना पुलिस की कार्रवाई रोडवेज बस स्टेण्ड से पकड़ा
उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 42 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है।
उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 42 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति उदयपोल रोडवेज बस स्टेण्ड पर हथियार से भरा बैग लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उनके बैग में डोडा चूरा भरा हुआ था।
थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि बैरू जोधपुर निवासी पप्पाराम पुत्र कृष्णाराम और बनियारपुर छपरा बिहार हाल रतानागढ़ जोधपुर निवासी बलिस्टर पुत्र नरसिंह मेहतो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से डोडा चूरा खरीदकर लाए थे और जोधपुर जाकर बेचने जाने वाले थे। किसी को शंका न हो इसलिए इधर-उधर बसों में चढ़ रहे थे। ये कई बसों में चढ़ते और फिर उतर जाते ।
इन दोनों की गतिविधियां संदिग्ध पाकर रोडवेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसआई विरम सिंह, एएसआई तेज सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे। दोनों युवकों को पकड़कर बैग चेक किया तो उसमें 42 किलो डोडा- - चूरा मिला। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डोडा चूरा जब्त किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
