एक बार फिर पाकिस्तान से आया ड्रोन BSF ने गिराया सर्च ऑपरेशन में करीब 12 करोड़ की हेरोइन बरामद जवानों ने की फायरिंग
श्रीकरणपुर में खेत में मिला हेरोइन का पैकेट।
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार देर रात बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर गिरा दिया। सर्च ऑपरेशन में एक पैकेट में करीब 12 करोड़ की 2.2 किलोग्राम हेरोइन मिली। हालांकि, हेरोइन की सप्लाई लेने आया तस्कर पकड़ में नहीं आया है। बीएसएफ ने हेरोइन कब्जे में ले ली है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
बीएसएफ को श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर सेक्टर में गुरुवार रात एक ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने आवाज की दिशा में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें ड्रोन डैमेज होकर नीचे गिर गया ड्रोन को गिराने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। खेत में तलाश करते हुए एक पैकेट मिला, जिसके अंदर 2.2 किलो हेरोइन रखी थी। हेरोइन की कीमत करीब बारह करोड़ रुपए
जवानों ने डैमेज पाकिस्तानी ड्रोन भी बरामद किया। ये पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है इलाके में इसके टुकड़े बिखरे हुए मिले। बीएसएफ ने हेरोइन और ड्रोन को जांच के लिए संबंधित एजेंसी को सौंपा।
पहले भी मिली है हेरोइन बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर के आईजी पुनीत रस्तोगी के निर्देशन में बीएसएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। करीब दो महीने पहले भी 3 अगस्त को इसी इलाके में 10.850 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। एसपी विकास शर्मा ने इलाके में हेरोइन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई बीएसएफ ने की है।

