ड्रग्स तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी से अवैध स्मैक के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी कर रहा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ड्रग्स तस्कर बुधराम अपने गांव में स्मैक की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। स्मैक सप्लाई करने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक मिली। इस पर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने तस्कर बुधराम को गिरफ्तार कर लिया।
धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक आरोपी बुधराम पुत्र बाबूलाल निवासी फुलाणियों की कोजा धोरीमन्ना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ इससे पहले भी स्मैक तस्करी का एक मामला दर्ज है।
